सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं फाइटोन्यूट्रिएंट्स

आपके शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी हैं। फाइटोन्यूट्रिएंट्स को फाइटोकेमिकल्स भी कहा जाता है जो पेड़ पौधों द्वारा मिलते हैं। यह पेड़ पौधों को कीटों व सूरज से बचा कर सुरक्षित व हेल्दी रखते हैं। फाइटोन्यूट्रिएंट नॉन विटामिन व नॉन मिनरल तत्त्व होते हैं। जिन के ढेर सारे लाभ होते हैं। यह आप के शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचाते हैं और आप के शरीर को अच्छे ढंग से काम करने में मदद करते है। यह सप्लीमेंट्स में नहीं पाए जाते।

आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं ये 9 फाइटोन्यूट्रिएंट्स, जानें कौन से फूड्स खाने से मिलेंगे क्या फायदे
फाइटोन्यूट्रिएंट्स खास ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जानें 9 मुख्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स के बारे में।

आपके शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी हैं। फाइटोन्यूट्रिएंट्स को फाइटोकेमिकल्स भी कहा जाता है जो पेड़ पौधों द्वारा मिलते हैं। यह पेड़ पौधों को कीटों व सूरज से बचा कर सुरक्षित व हेल्दी रखते हैं। फाइटोन्यूट्रिएंट नॉन विटामिन व नॉन मिनरल तत्त्व होते हैं। जिन के ढेर सारे लाभ होते हैं। यह आप के शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचाते हैं और आप के शरीर को अच्छे ढंग से काम करने में मदद करते है। यह सप्लीमेंट्स में नहीं पाए जाते।

फाइटोन्यूट्रिएंट्स से युक्त खाद्य पदार्थों में सभी रंगीन सब्जियां फल या फलियां और साबुत अनाज व कई प्रकार के मसाले शामिल हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो आप के शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इनमें से कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स के मुख्य नाम हैं कैरोटेनॉयड्स, एलेजिक एसिड, रेसवेराट्रॉल, फ्लेवोनोइड्स, फाइटोएस्ट्रोजेन, ग्लूकोसॉलिट्स आदि। फाइटोन्यूट्रिएंट के कारण ही बहुत से फल व सब्जियों को उनका रंग मिलता है। उदाहरण के तौर पर लाइकोपीन टमाटर व तरबूज को लाल रंग देता है।

प्याज व लहसुन में एलिसिन नामक फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है। यह बहुत से स्वास्थ्य लाभ देता है जैसे गठिया‌, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर व हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद। एलाजिक एसिड सब्जियों जैसे लाल आलू, लाल व नीले रंग के फल जैसे जामुन, स्ट्रॉबेरी, सेब आदि में पाया जाता है। यह एसिड कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में लाभदायक है। यह आप के लिवर में कैंसर से जुड़े केमिकल्स को पैदा होने से भी बचाता है। कैरोटीनॉयड गहरे पीले, ऑरेंज, लाल व हरे रंग की फल व सब्जियों में पाया जाता है।

इनमे टमाटर, संतरे, पालक आदि शामिल हैं। इसके स्वास्थ्य लाभों में हृदय की सेहत बढ़ाना, कैंसर सेल्स का विकास कम करना, इम्यूनिटी बढ़ाना आदि शामिल हैं। फ्लेवोनोइड्स फल सब्जियों, वाइन, ग्रीन टी, प्याज, सेब आदि में पाया जाता है। इसके स्वास्थ्य लाभों में मधुमेह का रिस्क कम होना, सूजन कम करना, कैंसर सेल्स मे वृद्धि को कम करना आदि शामिल हैं। आइसोफ्लेवोन सोया बीन व सोया के उत्पादों में पाया जाता है। यह आप को बढ़ती उम्र की समस्याओं से बचाता है, हृदय रोगों से बचाता है, जोड़ों में दर्द कम करता है। यह कैंसर से बचाने में भी लाभदायक है।