घर में भीतर लगाएं ये पौधे, कम देखभाल में खुशियों से भर देंगे आपका आशियाना

इंडोर प्लांट्स
इंडोर प्लांट्स

रंग- बिरंगे प्लांट्स घर व गार्डन की शोभा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि माहौल को साफ-स्वच्छ और पॉजिटिव बनाने का भी काम करते हैं। आजकल के तनावपूर्ण माहौल में रिलैक्स होने के लिए भी कई तरह के प्लांट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ खास तरह के पौधे अपनी रंगत व खुशबू से स्ट्रेस दूर करने का भी काम करते हैं, तो इन्हें आप अपने ऑफिस डेस्क पर भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही प्लांट्स के बारे में, जिनसे सजा सकते हैं आप अपना वर्क स्टेशन। सबसे अच्छी बात कि इन प्लांट्स को बहुत ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती। हफ्ते में एक से दो बार पानी देकर भी इन्हें हरा-भरा रखा जा सकता है।

ऑफिस सजाने के लिए बेस्ट इंडोर प्लांट्स

1. मनी प्लांट

मनी प्लांट
मनी प्लांट

यह ऑफिस डेस्क पर लगाया जाने वाले सबसे कॉमन और फेवरेट प्लांटस में से एक है। कम पानी और देखभाल में भी यह पौधा हरा- भरा रहता है। ऑफिस और गॉर्डन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ ऐसा माना जाता है कि यह आर्थिक समृद्धि भी लाता है।

2. बैंबू

बैंबू
बैंबू

बिजी और स्ट्रेस भरे माहौल वाले दफ्तरों के लिए यह बेहतरीन पौधा है। इसे लगाने से गुड लक साथ आता है। तनाव-चिंता कम होती है और क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।

3. इंग्लिश आईवी

इंग्लिश आईवी को भी गुड लक वाला पौधा माना जाता है। यह पौधा स्ट्रेसफुल जॉब वाले ऑफिसेज के लिए बेहतरीन है। इसे लगाने से माहौल सकारात्मक बना रहता है और काम में भी मन लगता है।

4. जेड प्लांट

पैसे और अच्छे भाग्य के प्रतीक जेड प्लांट को लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है। तरक्की के अवसर खुलते हैं, खुशहाली बढ़ती है और मन प्रसन्न रहता है।

5. ड्रेसना

खूबसूरत पत्तियों वाला यह पौधा ऑफिस के लिए काफी अच्छा होता है। इसे लगाने एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी होती और माहौल में पॉजिटिविटी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें : ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार