भान नगर में पौधरोपण एवं पौधा वितरण

भान नगर विकास समिति
भान नगर विकास समिति

जयपुर शहर को हरा- भरा बनाने की दिशा में भान नगर विकास समिति का अभिनव योगदान

जयपुर। भान नगर विकास समिति द्वारा 9 जुलाई को भाननगर में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 2000 पौधे से अधिक वितरित किए गए। भान नगर विकास समिति द्वारा जयपुर शहर को हरितमाच्छादित करने की दिशा में भान नगर एवं आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। जिससे यहां का वातावरण शुद्ध एवं पवित्र हो सकेगा। समिति के पदाधिकारियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानी निवासियों द्वारा बढ़ चढक़र हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम में अशोक मीणा अध्यक्ष, मनोज कुमार मित्तल संरक्षक, गीता पारीक उपाध्यक्ष, दीपक खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, दीपक बजोरिया संगठन मंत्री, रामावतार अग्निहोत्री, सुभाष घाटी, दया अग्निहोत्री, इस अवसर पर कॉलोनी के सम्माननीय व्यक्ति (रोटेरियन) वीके शर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : केन्या में इंडो ईस्ट अफ्रीका ट्रेड एक्सपो का साक्षी बना राजस्थान भी

Advertisement