
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में सुभद्रा योजना के उद्घाटन मौके पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने और तोडऩे में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम के लोग इसलिए भडक़े हुए हैं, क्योंकि मैंने गणेश पूजन में भाग लिया था। इस दौरान पीएम ने एक आदिवासी परिवार से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेश उत्सव हमारे देश के लिए सिर्फ आस्था का पर्व नहीं है। गणेश उत्सव ने हमारे देश की आजादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे, देश को जातियों के नाम पर लड़वाना, समाज में जहर घोलना, बांटो और राज करो उनका हथियार बन गया था। तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के सार्वजनिक आयोजनों के जरिये भारत की आत्मा को जगाया था। ऊंच, नीच, भेद-भाव इन सब से ऊपर उठकर हमारा धर्म हमें जोडऩा सिखाता है।
समाज में जहर घोलने वालो से बचने की जरूरत

पीएम ने कहा कि कर्नाटक में तो कांग्रेस सरकार ने भगवान गणेश की प्रतिमा को सलाखों के पीछे डाल दिया। ऐसी नफरत भरी सोच, समाज में जहर घोलने की मानसिकता देश के लिए खतरनाक है। ऐसी ताकतों को आगे नहीं बढऩे देना है। साथ मिलकर कई मुकाम हासिल करने हैं। देश और ओडिशा को आगे लेकर जाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी देश, कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसके विकास में उसकी आधी आबादी यानी हमारी नारी शक्ति की बराबर भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं की उन्नति, महिलाओं का बढ़ता सामथ्र्य ओडिशा के विकास का मूल मंत्र होने वाला है। देश में डिजिटल करेंसी से ओडिशा की महिलाएं जुड़ेंगीं। पीएम ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री आवास योजना महिला सशक्तीकरण का प्रतिबिंब है। इस योजना के तहत छोटे-छोटे गांव में संपत्ति महिलाओं के नाम होने लगी है। आज देश के 30 लाख परिवारों का गृह प्रवेश कराया है। जिन परिवारों को पक्का घर मिला है या घर मिलना पक्का हुआ, उनके जीवन की नई शुरुआत है।