राजस्थान में पुलिस ने होली का किया बहिष्कार

राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस

राजस्थान के जिलों की पुलिस लाइन खाली, प्रदेश सरकार से 11 मांगें की

जयपुर। राजस्थान पुलिस के जवानों ने आज होली मनाने से मना कर दिया हैं। डीपीसी की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों ने होली का बहिष्कार किया है। हालांकि अलग-अलग जिलों की पुलिस लाइन में होली खेलने का इंतजाम किया गया लेकिन जवान नहीं पहुंचे। जयपुर, जैसलमेर,  श्रीगंगानगर, जोधपुर, अजमेर, सीकर सहित कई जिलों की पुलिस लाइन में लगाया गया टेंट खाली पड़ा है। वहीं कोटा में पुलिसकर्मी होली खेल रहे है। राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि पुलिसकर्मी होली नहीं मना रहे हैं। जिला एसपी और पुलिस मुख्यालय स्तर पर निरंतर वार्ता चल रही है। राजस्थान की अधिकांश पुलिस लाइन में तैयारी होने के बाद भी जवानों ने वर्दी पहन रखी हैं। नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश कुमावत ने बताया- पुलिस की लंबित मांग को सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए। कई समय से पुलिसकर्मियों की मांग को लेकर फाइल सचिवालय में चल रही है लेकिन इस पर कोई काम नहीं हो रहा,जिसके चलते आज पुलिसकर्मियों ने होली मानने से मना कर दिया हैं। राजस्थान में पुलिस ने होली का किया बहिष्कार

राजस्थान पुलिस कर्मियों की भर्ती

1. पुलिस कॉन्स्टेबल की ग्रेड पे 2400/-में एंट्री पे 25500/- की जाए
2. पुलिस कॉन्स्टेबल से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की जाए
3. राजस्थान पुलिस कर्मियों की जनसंख्या के आधार पर नफरी बढ़ायी जावए।
4. राजस्थान पुलिस कर्मियों का हार्ड ड्यूटी अलाउंस के अलावा मासिक रिस्क अलाउंस 5000/- दिया जाए।
5. राजस्थान पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए।
6. राजस्थान पुलिस का मैस भत्ता 5000/- रुपए दिया जाए।
7. राजस्थान पुलिस वर्दी भत्ता 10000/- वार्षिक निर्धारित किया जाए।
8. राजस्थान पुलिस स्थानान्तरण पॉलिसी में संशोधन किया जाए।
9. 150 रू. साईकिल भत्ता बंद कर पेट्रोल 10 या 15 लीटर प्रतिमाह दिया जाए।
10. राजस्थान पुलिस कर्मियों को थाने में पदस्थापन पर स्नञ्ज्र राशि 1000/- दिया जाए।
11. आरएसी कम्पनी को रोटेशन प्रणाली में संशोधन किया जाए।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ खेली होली