
सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने में माहिर हिन्दी फिल्मों के निर्माता निर्देशक प्रकाश झा 68 वर्ष के हो गए हैं। फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा का जन्म 27 फरवरी, 1952 को बिहार में हुआ था। प्रकाश झा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री फिल्म अंडर द ब्लू के निर्माण से की। प्रकाश झा ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित कई सशक्त एवं मनोरंजक फिल्में बनाई।
उनकी प्रमुख फिल्मों में दामुल, मृत्युदंड, गंगाजल, अपहरण, राजनीति, आरक्षण, सत्याग्रह, सांड की आंख आदि शामिल हैं।
प्रकाश झा ने फिल्मों के निर्देशन के साथ-साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है, जिसमें खोया-खोया चांद, टर्निंग 30 , ये साली जिंदगी, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, फ्रॉड सइया आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रकाश झा फिल्म ‘जय गंगाजल’ और ‘सांड की आंख’ में अभिनय करते भी नजर आये।
प्रकाश झा ने साल 1985 में अभिनेत्री दीप्ती नवल से शादी की, लेकिन साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। प्रकाश झा और दीप्ती का अपना कोई बच्चा नहीं है, दोनों ने एक लड़की को गोद लिया था, जिसका नाम दिशा है।