मुर्मू के गांव में शुरू हुई जश्न की तैयारियां

मुर्मू

20 हजार लड्डू बनकर तैयार

शाम तक पूरी होगी 15वें राष्ट्रपति के लिए मतगणना

नई दिल्ली। आदिवासी क्षेत्र से आनी वाली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। गुरुवार सुबह कमरा संख्या 63 में मतगणना आरंभ हो चुकी है, जो कि शाम तक चलेगी। माना जा रहा है कि शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे। इधर मुमू की जीत से आश्वस्त उनके गांव के लोगों ने जीत की तैयारी शुरू कर दी है। उनके पैतृक गांव में 20 हजार से ज्यादा मोतीचूर के लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर भी मुमू की जीत के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी कार्यालय को सजाया जा रहा है।


मुर्मू की जीत पर देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली : किरेन रिजिजू


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता मुर्मू जी को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।

सुबह 10.44 बजे
राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू
देश में 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार तैयार किए गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी

सुबह 9.42 बजे

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं।

यूपी के विधायकों का मत मूल्य सबसे अधिक

सुबह 9.22 बजे
उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है, तो महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। सिक्किम के एक विधायक के वोट का मूल्य केवल सात है जो पूरे देश में सबसे कम है। मालूम हो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं।

द्रौपदी मुर्मू को 27 दलों का था समर्थन

सुबह 8.58 बजे
27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों के समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.5 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

इस तरह से होगी मतगणना :

सुबह 8.06 बजे
सबसे पहले संसद भवन में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। संसद भवन में कुल 730 वोट डाले गए थे। इन वोटों की गिनती के बाद राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार 10 राज्यों की मतपेटियां बारी-बारी से निकाली जाएंगी।

यह भी पढ़ें : फ्रांस की इस शानदार कार के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग