
लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार रबी की फसल की कटाई का प्रतीक है और सर्दी के मौसम की विदाई और गर्मी के आगमन का स्वागत करता है। 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन लोग लकडिय़ां इक_ा करके जलाते हैं, गीत गाते हैं और नाच-गाने का भी मजा लेते हैं। हालांकि, लोहड़ी का असली मजा तो तब आता है जब हम इसके पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे 5 व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो इस त्योहार की रौनक को पूरा करने का काम करते हैं। लोहड़ी पर बनाएं पकवान, स्वाद के साथ बनेगी सेहत
1) गुड़ की चिक्की

लोहड़ी का सबसे लोकप्रिय पकवान है तिल और गुड़ की चिक्की। तिल और गुड़ दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तिल में कैल्शियम, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों, त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं, गुड़ में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो खून की कमी को दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
2) रेवड़ी
रेवड़ी के बिना लोहड़ी का मजा फीका-सा रहता है। यह गुड़ और विभिन्न प्रकार के मेवों से बनाई जाती है। रेवड़ी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी देती है। गुड़ में आयरन और अन्य मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं।
3) तिल के लड्डू
तिल के लड्डू भी लोहड़ी पर बनाए जाने वाले लोकप्रिय पकवानों में से एक हैं। तिल में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। गुड़ और तिल का मेल सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है।
4) सरसों का साग और मक्के की रोटी
सरसों का साग और मक्के की रोटी पंजाब का एक पारंपरिक व्यंजन है। लोहड़ी के दिन इसे विशेष रूप से बनाया जाता है। सरसों के साग में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी होता है जो त्वचा और आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं, मक्के की रोटी में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
5) आटे की पिन्नी
आटे की पिन्नी एक और स्वादिष्ट पकवान है जो लोहड़ी पर बनाया जाता है। इसे गेहूं के आटे, घी, गुड़ और मेवों से बनाया जाता है। पिन्नी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम ने बदला मिजाज, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश