राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

President Murmu offered prayers at Shri Jagannath Temple

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने ‘ग्रांड रोड’ में एक किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। जब राष्ट्रपति आम श्रद्धालु की तरह सड़क से जा रही थीं तो सैकड़ों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए और उनका अभिवादन किया।

मंदिर को कुछ समय के लिए आम लोगों के वास्ते बंद कर दिया गया ताकि राष्ट्रपति मंदिर के गर्भगृह में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभता से कर सकें।

राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा, पुरी के सांसद संबित पात्रा और अन्य लोग मौजूद थे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुर्मू ने कहा, ‘‘मैंने भगवान से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की साथ ही देश के लोगों के लिए भी प्रार्थना की तथा उनकी खुशहाली की कामना की।’’