कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में दीक्षांत समारोह के उपलक्ष पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
  • राज्यपाल कलराज मिश्र कृषि विश्विद्यालय जोबनेर के षष्ठम् दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे

  • पीएचडी स्तर पर चांसलर व वाइस चांसलर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा : कुलपति डॉ बलराज सिंह

जयपुर। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर का षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, साथ ही कुलपति डॉ बलराज सिंह ने बताया कि षष्ठम् दीक्षांत समारोह 15 मई को आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलराज सिंह लगातार तैयारीयों का जायजा ले रहे हैं।

गौरतलब है कि श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में छठवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रो बलदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व कुलपति पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना रहेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा संविधान की प्रस्तावना एवं मूल वचनों का वाचन किया जाएगा।

कुलपति डॉ बलराज सिंह द्वारा विश्वविद्यालय की प्रगति प्रतिवेदन की प्रस्तुति दी जाएगी, डॉ बलराज सिंह ने बीज उत्पादन की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा की गत वर्षों में बीज उत्पादन 4000 क्विंटल था जो की इस वर्ष 8500 क्विंटल उत्पादन करने में हम सफल रहे व 2025 तक इसको 15000 क्विंटल करने का प्रयास किया जायेगा।

इसके साथ ही डॉ बलराज सिंह ने बताया कि राज्यपाल (कुलाधिपति) कलराज मिश्र द्वारा क्रमशः पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्यावचास्पति के 1218 उपाधि धारकों को दीक्षा प्रदान की जाएगी व 7 होनहारों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे जिनमें 4 स्वर्ण पदक की हकदार बेटियां होंगी।

जिसमें स्नातक की 1106 व कृषि व्यवसाय में एमबीए में 1और स्नातकोत्तर की 79 व विद्यावचास्पति की 32 डिग्रीयां प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के 7 होनहारों को स्वर्ण पदक जिसमें स्नातक स्तर पर एक, स्नातकोत्तर स्तर पर चार व विद्यावचास्पति स्तर पर दो जिसमें एक चांसलर व एक वाइस चांसलर गोल्ड मेडल सम्मिलित है।

डॉ बलराज सिंह ने बताया कि माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा पद्मश्री प्रो. बलदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व कुलपति, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना को मानद डिग्री( डॉक्टरेट ऑफ साइंस) प्रदान की जाएगी व विश्वविद्यालय द्वारा मुद्रित विभिन्न साहित्यों का विमोचन भी इस अवसर पर करेंगे व इसके पश्चात राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नवनिर्मित तीन इकाईयों जिसमें वाहितमल शोधन संयंत्र, अवशिष्ट प्रबंधन समाधान केंद्र व खेल स्टेडियम के पवेलियन का लोकार्पण किया जाएगा।