
पीएम मोदी ने बॉलीवुड के अनुभवी दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी को पत्र लिखकर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने पत्र में लिखा, “भारत के एक महत्वाकांक्षी युवा के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाओं ने न केवल देश के स्वतंत्रता संग्राम को जीवंत किया, बल्कि लोगों को देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित भी किया।
मनोज कुमार ने शुक्रवार को 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर 5 अप्रैल को घर लाया गया। सभी ने पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत देखकर सभी की आंखें भर आईं। उनके अंतिम दर्शन करते समय मनोज की पत्नी फूट-फूट कर रोती नजर आईं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने पत्र में लिखा, “शशि गोस्वामीजी, मनोज कुमार के निधन से गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। दिग्गज अभिनेता और निर्माता मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों के जरिए भारत की शान को प्रभावशाली तरीके से दिखाया। उनकी कई फिल्मों ने देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”