देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को होली की बधाई

होली की बधाई
होली की बधाई

देश भर में आज धूमधाम से रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैंपूरा देश आज होली के रंगों में डूबा हुआ है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हर कोई होली के उत्साह में सराबोर है। इस बीच कोलकाता से भी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां युवतियों को होली खेलते हुए देखा जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में भी होली धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के ही नादिया जिले की तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को होली खेलते हुए देखा जा सकता है। अबीर गुलाल से होली खेल रही युवती की तस्वीर सामने आई है।न सिर्फ पूरब बल्कि पश्चिम में भी होली का उल्लास देखा जा रहा है। राजस्थान के बीकानेर में लोगों ने जमकर होली खेली है। ऐसी ही एक तस्वीर बीकानेर से सामने आई है, जिसमें एक लड़की को रंग-गुलाल से सराबोर देखा जा सकता है।