
कांग्रेस सरकार बनने पर सभी गृहणियों को मिलेंगा सालाना 10 हज़ार रुपए का मानदेय
कांग्रेस सरकार 1 करोड़ से अधिक परिवारों को देगी 500 रुपए में गैस सिलेंडर
गाँव में रहने वाले लगभग सभी परिवारों को मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर
जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राजस्थान में दो गारंटीयाँ लाँच कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ़ करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के लिए जितना काम कांग्रेस सरकार ने किया है उतना किसी ने नहीं किया।
उन्होंने कहा कि अपनी इसी सोच को आगे ले जाते हुए कांग्रेस गारंटी देती है कि पार्टी की सरकार बनते ही राजस्थान में रहने वाले प्रत्येक परिवार की एक गृहणी को सालाना 10 हज़ार रुपए का मानदेय मिलेगा। इस गारंटी के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच झलकती है कि वह समाज के उस वर्ग तक भी पहुँच रहे हैं जिन तक पहुँचने की कभी किसी ने कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मानना है कि बच्चे संभालना चौका चूल्हा संभालना अपने सास ससुर की सेवा करना बहुत सम्माननीय काम है और आज तक गृहणियों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया इसलिए कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनते ही प्रत्येक गृहणी को 10 हज़ार रुपए सालाना का मानदेय देगी।
प्रियंका गांधी ने ज़ोर देते हुए कहा कि वो दिन गए जब पुरुष महिलाओं को बताते थे किसे वोट देना है 7 इस बार राजस्थान की महिलाएं अपने पति, भाई और पिता को बता रही हैं कि कांग्रेस को वोट दें फिर से!
इसके बाद उन्होंने ने कांग्रेस पार्टी की दूसरी गारंटी लांच की जिसके तहत अब राजस्थान में 1 करोड़ से भी अधिक परिवारों को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। कांग्रेस की नई स्कीम के तहत गाँव में रहने वाले लगभग सभी परिवारों को पांच सौ रूपए में गैस सिलेंडर मिलेंगा ।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है इसलिए उनके वायदों को गारंटी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्मार्टफोन देने का वादा किया और हमने अभी तक 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया है, जिन्हें स्मार्टफोन नहीं मिले हैं, उन्हें चुनाव के बाद स्मार्टफोन मिलेंगे लेकिन अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वे स्मार्टफोन योजना बंद कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 2030 तक राजस्थान को नंबर 1 राज्य बनाने का मास्टर-प्लान बनाया है जो महिलाओं के योगदान के बिना सफल नहीं हो सकता, इसीलिए कांग्रेस सरकार उन्हें स्मार्टफोन दिए हैं, इसलिए हम गैस सिलेंडर को और अधिक किफायती बना रहे हैं।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आज प्रियंका गाँधी देवी बन कर आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच है हर गरीब आदमी को ऊपर उठाना और कमज़ोर को मज़बूत करना। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि अशोक गहलोत महिला उत्थान के लिए समर्पित हैं इसीलिए उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने यहां बच्चियों को मुफ्त सैनेटरी नैपकिन बांटे और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण दिया और पोस्ट ग्रैजुएशन तक पढ़ाई मुफ्त की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जो पहले जो वायदा किया था वो निभाया और अब भी जो गारंटी देंगे वो पूरी करेंगे।
यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मूर्ति का अनावरण किया