जॉर्ज सोरोस को लेकर आरोपों पर बोलीं प्रियंका गांधी, वे 1994 के बारे में बात कर रहे हैं और इसका कोई रिकॉर्ड नहीं

Priyanka Gandhi said on the allegations regarding George Soros,
Priyanka Gandhi said on the allegations regarding George Soros,

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 10 दिसंबर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अरबपति जॉर्ज सोरोस से जोड़ने वाले भाजपा के दावों को खारिज कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सबसे हास्यास्पद चीज़ है जो वे लेकर आ सकते हैं। वे 1994 के बारे में बात कर रहे हैं धी,और किसी के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। मुझे नहीं पता कि वे किस बात का जिक्र कर रहे हैं. वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे सदन नहीं चलाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोनिया गांधी और हंगरी-अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के बीच संबंध का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर अपना हमला तेज कर दिया है।

भगवा पार्टी द्वारा पूर्व कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये कथित संबंध एक गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसे मैं इस पर राजनीति किए बिना उठाना चाहता हूं। सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरेस के बीच संबंध गंभीर हैं। हम इसे राजनीतिक रंग देकर नहीं देखना चाहते।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित संगठन फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स-एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विचार का समर्थन किया है। सत्तारूढ़ पार्टी ने ‘एक्स’ पर किए कई सारे पोस्ट में कहा कि यह संबंध भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है। त्रिवेदी ने दावा किया कि सोनिया गांधी एफडीएल-एपी फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष हैं।