
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भारत की कोरोना के खिलाफ जंग में मदद का हाथ बढ़ाया है।
हाल ही में कपल ने भारत के लिए कोविड 19 फंडरेजर की शुरुआत करते हुए दुनियाभर के लोगों से भारत की मदद करने की अपील की थी। महज 24 घंटों में ही इस फंडरेजर में 2 करोड़ 50 लाख रुपए का डोनेशन जमा हो चुका है। लोगों को यूं मदद के लिए आते देख कपल ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस मुश्किल समय में मदद के लिए आगे आए लोगों को धन्यवाद कहा है। एक्ट्रेस ने निक जोनस के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, टुगेदर फॉर इंडिया।

आप सभी के सपोर्ट और डोनेशन के लिए शुक्रिया। आप का कॉन्ट्रीब्यूशन भारत में बढ़ रहे कोविड 19 के खिलाफ एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है और हमें आशा है कि जो गति हमने शुरू की है हम उसे जारी रखेंगे। प्लीज डोनेट करें।
यह भी पढ़ें-फिल्म राधे का दूसरा गाना दिल दे दिया जारी, रिलीज होते ही धूम मचा रहा सॉन्ग