
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को व्यक्तिगत यात्रा पर विदेश चले गए। वह राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले रविवार को वापस लौटेंगे।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी आज सुबह यात्रा पर निकले। यह उनकी व्यक्तिगत कारणों से की गई यात्रा है।
कांग्रेस की गुरुवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और आंतरिक चुनाव की तैयारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें सभी महासचिव, प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निमंत्रित हैं। यात्रा के चलते राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।