राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में महुआ फूल इकट्ठा करने वाली महिलाओं से बातचीत की, उनकी समस्याएं पूछीं

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म हो गया था जिस वजह से उन्होंने शहडोल में रात गुजारी। रात के समय में उन्होंने जंगल में ढाबे में जाकर रात्रिभोज किया। इसके बाद सुबह पांच बजे उमारिया की हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

शहडोल से उमरिया तक वे सड़क मार्ग से गए। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के उमरिया शहर के पास एक जंगल में ‘महुआ’ फूल इकट्ठा करने वाली महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में पूछा। इस मौके पर महिलाओं ने गांधी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से गए उमरिया-

शहडोल से राहुल को हेलीकॉप्टर से जाना था। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग को चुना। सुबह पांच बजे शहडोल से रवाना होने के बाद उमरिया कलेक्टर कार्यालय के पास गाड़ी रुकवाकर, महुआ बीन रही महिलाओं के बीच पहुंच गए।

उन महिलाओ के साथ राहुल गांधी ने बातचीत की। उन्होंने महुआ अपने हाथ से बीना और टोकरी में रखा। इसके साथ ही उन्होंने उन महिलाओं से उनकी समस्या भी जानी। उनको कहा कांग्रेस को वोट डालने की अपील की।

बांधवगढ़ के ढाबे में नाइट आउट-

राहुल गांधी शहडोल के सूर्या होटल में ठहरे थें। रात को उन्होंने होटल से निकलकर उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में मदारी ढाबा पर भोजन किया। यह क्षेत्र बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। इस इलाके में बाघों की साइटिंग भी होती है।

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर कसा तंज-

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार शाम को तंज कसते हुए दावा किया कि गांधी की पार्टी और उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है।