
-
राज्यपाल की लोकसभाध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
नई दिल्ली। राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने लोकसभाध्यक्ष से मुलाकात की। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद बागडे गुरुवार को दिल्ली पहुँचे। बागड़े केंद्रीय गृह मंत्री और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से भी भेट की।

राज्यपाल बागड़े ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की
राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने गुरुवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने संसदीय परम्पराओ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
राज्यपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के समय राज्यपाल ने अमित शाह को पुष्पगुच्छ भेट किया। राज्यपाल बागडे की गृह मंत्री शाह से यह शिष्टाचार भेंट थी।
बागडे की केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे की गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात हुई। बागडे और यादव की यह शिष्टाचार भेंट थी।
