मोदी के मार्गदर्शन में सशक्त, समृद्ध हो रहा राजस्थान : कर्नल राज्यवर्धन

कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन

बोले- राजस्थान में उद्योग, निवेश, राजस्व और रोजगार बढ़ाना हमारी प्राथमिकता

जयपुर। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन सरकार राजस्थान में इन्वेस्टमेंट, इंडस्ट्री, राजस्व और रोजगार बढ़ाने को कृतसंकल्पित है। हम लालफीताशाही को खत्म कर इंडस्ट्री के लिए राह आसान करेंगे। औद्योगिक विकास के साथ-साथ हर क्षेत्र में राजस्थान समृद्ध हो, विकसित भारत बनाने की इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि राजस्थान में अलग-अलग इंडस्ट्रीज हों, यहां पर लगे प्लांट्स का भी विस्तार हो। प्रदेश और देश की बड़ी कंपनियां राजस्थान में आए, हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं। राजस्थान में सब कुछ है, जो किसी भी औद्योगिक विकास के लिए जरूरी होता है। पानी का भी समाधान हमने अभी राजस्थान में किया है। डबल इंजन सरकार की ताकत की वजह से पूर्ण समाधान जल्द हो जाएगा।

कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन

यह भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से ब्रिटिश हाई कमीशन का प्रतिनिधि मंडल मिला