मस्कट में राजस्थानी प्रवासियों ने खेली फाग

मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी
मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी

अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की बधाई

मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी
मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी

मस्कट। ओमान की राजधानी मस्कट में राजस्थानी प्रवासियों द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें 100 से प्रवासियों ने भाग लिया। एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। राजधानी में पहली बार प्रवासी बंधुओं द्वारा होली उत्सव मनाया गया। अमित अग्रवाल ने बताया कि मस्कट में होली उत्सव मनाने का उद्देश्य मातृभूमि से दूर रहने वाले बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। महोत्सव के बीच ठंडाई लुत्फ उठाया। राजस्थानी भोजन का स्वाद लिया। होली के गीत गाए गए और फाग उड़ाई। बच्चों ने रंगों की होली खेली। महिलाओं ने सामूहिक तस्वीरें खींची।

मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी
मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी

दूसरे चरण में हुए कई आयोजन

कार्यक्रम का दूसरा चरण था पूल और रेन डांस। लोगों ने गले लगकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। कार्यक्रम का आकर्षण रहा पारंपरिक पहनावा। एक जैसे रंग के कुर्ते पुरुष और महिलाएं राजस्थानी एथनिक वियर में सजी थीं। अमित अग्रवाल, नवीनता अग्रवाल, मनीष जांगिड़ और डॉ. दिलीप सिंघवी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी
मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी

कल्याण ज्वैलर्स सह-प्रायोजित रहा। ज्वैलर्स की ओर से उपहार और डिस्काउंट वाउचर बांटे गए।

इनकी रही विशेष भागीदारी

इस मौके पर विजेंद्र मोहनोत, विशाल गोयनका, विक्रम सोनी, दीपक सोनी, डॉ. रवि, डॉ कुमुद, नितेश अग्रवाल, डॉ. निखिल जैन, बिकास खेतान, विवेक गर्ग, सुधा पंकज, सम्राट व्यास, विकास रवि, मुकेश गुरनानी, डॉ. राम, आलोक पालीवाल, सन्नी गुप्ता, विमल अमेरिया, मुकुल अग्रवाल, सुरेश कुमार, निर्मल अग्रवाल, लोकेश मिश्रा, सुधीर मोहनोत, विवेक कश्यप, तरुण फलोदिया, बसंत भगेरिया, नीलेश लोया और विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में प्रवासी मौजूद रहे।

मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी
मस्कट मेंं राजस्थानी प्रवासी

इस तरह के आयोजन का मकसद सामाजिक सरोकार बढ़ाने व परिवारों को ऐसे कार्यों से जोडऩा है। 

यह भी पढ़ें : जानिए मूली खाने का सही समय और तरीका