लंदन में जीमण का भव्य आयोजन, राजस्थानी स्वाद के साथ संस्कृति का उठाया लुफ्त

लंदन में जीमण
लंदन में जीमण

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी व रूमा देवी के हाथों माणक पत्रिका को मिला सम्मान

लन्दन/जयपुर। धोती कुर्ता, साफा, राजपूती व राजस्थानी पोशाकों में सजे धजे पुरूष, बच्चें और महिलाएं लन्दन में जीमण कार्यक्रम में शामिल हुए। किसी भव्य राजस्थानी शादी की तरह 25 जून को सत्ताविस पाटीदार सेंटर,वेम्ब्ले में जीमण कार्यक्रम मनाया गय। लंदन में जीमण का नाम आते ही हम राजस्थान की यादों में खो जाते है। राजस्थान का अहसास, अपनी सांस्कृतिक विरासत को यूके के हर घर तक पहुँचाने वाली राजस्थान एसोसिएशन यूके के 2-3 महिने को अथक परिश्रम इस बात का गवाह है कि यह कार्यक्रम सदैव की तरह इस बार भी शानदार जानदार और अत्यधिक सफल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ रजिस्ट्रेशन, स्वागत सत्कार और गणपति जी की आरती द्वारा हुआ । हॉल चारों तरफ़ से मारवाड़ थीम पर सुसज्जित हो रहा था। सभी पारम्परिक वेशभूषा में दिख रहे थे। एक दूसरे से मिलना, फोटो लेना , नम्बर एक्सचेंज करना, प्रत्येक व्यक्ति व्यस्त दिख रहा था।

युवा और नयी पीढ़ी को जोडऩे के लिए विशेष कार्यक्रम का विचार किया गया जो पूरे समय कुछ गतिविधियां करेगा। दिलीप जी पुंगलिया और अन्य ने इसकी रूपरेखा कार्यक्रम में रखी। राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित करने के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए। स्थल और फोटोबूथ को सजावट टीम द्वारा विशेष रूप से डिजाइन और सजाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आश्चर्यजनक तस्वीरें आई हैं जो मेहमानों को वर्षों तक पसंद आएंगी। डिजिटल मीडिया टीम ने सभी को सुचारु रूप से सम्प्र्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राजीव खीचर ने बताया की राजस्थान एसोसिएशन आपसी प्रेम और टीम वर्क को महत्व देता है। 100 स्वयंसेवकों ने 2 महीने से अधिक समय तक अथक परिश्रम किया है। सभी ने लोगों के पास जाकर उन्हें आमंत्रित कर यात्रा की शुरुआत की। राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्रा, विदेशों से अनेक राजस्थानी संगठनों और गणमान्य लोगों ने शुभकामना सन्देश भेजे।

लंदन में जीमण
लंदन में जीमण

हमारे वॉलेंटियर टीम के सदस्य आलोक जी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभावशाली राजस्थानी कला का प्रदर्शन, लोक संगीत और नृत्य, स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन, और मेहमानों के लिए पारंपरिक मनवार आतिथ्य था। इस कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के स्पीकर डॉक्टर सीपी जोशी, ब्रिटिश सांसद वीरेंदर शर्मा, प्रचारक चंद्रकांत शर्मा, महिला रोजगार प्रेणता रुमा देवी, दैनिक जलतेदीप व माणक पत्रिका के प्रबंधन संपादक दीपक मेहता, संत शिवज्योतिषानन्द, ब्रिटिश आर्मी में कार्यरत राजस्थानी अधिकारी, भारतीय उच्चायोग से हरीश, अक्षयपात्र के भवानी सिंह ने शिरकत की। डॉक्टर सी पी जोशी जी ने राजस्थानी लोगों के उत्साह की प्रसंशा की।

राजस्थानी भाषा को राजभासा का दर्जा देने की मांग उठी

लंदन में जीमण
लंदन में जीमण

समारोह में उपस्थित पूरे राजस्थानी समुदाय ने अपनी मात्र भाषा राजस्थानी को राज भाषा बनवाने के लिये विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मांग की। वहीं राजस्थान भवन लंदन में बनाने की मांग पर उन्होंने गौर किया। सभी मेहमानो ने अन्य कार्यक्रम जैसे मिर्चीबड़ा फेस्ट , गणगौर आदि कार्यक्रमों की जानकारी जो लंदन में ये संगठन आयोजित करता है दी।

माणक पत्रिका का सम्मान

माणक पत्रिका

कार्यक्रम की प्रवक्ता ने बताया की लंदन जीमण में माणक पत्रिका को राजस्थानी भाषा को संजोए रखने व बढ़ावा देने के लिये सम्मानित किया गया। सीपी जोशी व रूमा देवी द्वारा मोमेंटो व सम्मान पत्र दिया गया। जयपुर से विशेष रूप से दीपक मेहता ने इसे ग्रहण किया। वहीं, बाड़मेर से ख़ास तौर पर सिरकत कर पधारी नारी शक्ति अवार्ड से पुरुस्कृत रुमा देवी से मिलना सभी के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। मंच संचालन कर रहे अनुजा, सृष्टि ने बताया कि हर बच्चा हो या बड़ा सबकी प्रस्तुति बहुत बढिय़ा रही । जब सात साल की बच्ची बाजूबंद की लूम पर नृत्य करती है तो सबका उत्साह अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर मोहित हो उठता है। जयपुर की चुनरी गाने पर सानवी, मानवी व चुक्कु का नृत्य देखने लायक था। रुही, ताशी, हैजल का नृत्य और सुरभि जैन की प्रस्तुति देखकर प्रत्येक व्यक्ति अपनी राजस्थानी समृद्धि को देखकर खुश और गर्वित महसूस कर रहा था। क्र्र्य के प्रतिनिधि राजीव डांगा के अनुसार, लंदन जीमन कार्यक्रम में इस वर्ष लगभग 1000 लोगों की उपस्थिति रही।

स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद चखा

लंदन में जीमण
लंदन में जीमण

इस साल लंदन जीमन इवेंट की थीम मारवाड़ थी। थीम के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सजावट, पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन जैसे चूरमा, दाल, गट्टा करी, केर सांगरी, राबोडी, लहसुन की चटनी, बाजरा रोटी और बेसन की चक्की। टीम ने पंगत में लोगों को बिठाकर जीमण की मनवार की जो आधुनिक युग में बड़े शहरों से लुप्त हो रही है। पाक विशेषज्ञ नन्द लाल ने उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मार्च में अपने 75 वें सत्र में 2021 ने 2023 को बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया। हम भाग्यशाली हैं कि राजस्थान उनकी बहुतायत है। इसलिए, हमने उनके नियमित मेनू और में कुछ नया करने का फैसला किय।

लंदन में जीमण
राजस्थानी कैसे सीखें पुस्तक का विमोचन

राजस्थान एसोसिएशन यूके के सरंक्षक कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया की एक बार फिर उच्च स्तरीय सफल लंदन जीमन 2023 आयोजन कर अपना परचम फहराया है। हमारे सभी प्रायोजक डीएनएस अकाउंटेंट, एमटीवी चैनल 711, अक्षय पात्र फाउंडेशन यूके, पैट्रन प्रोडक्शन, श्री जगन्नाथ सोसाइटी यूके, दैनिक जलतेदीप, आर्यन हर्बल्स यूके, 5वीं पीक मीडिया को भामाशाह बनकर जीमण को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। इस मौके आरएयूके की वार्षिक पत्रिका जीमण का विमोचन भी किया गया। लंदन से इंदु बरौठ की राजस्थानी कैसे सीखें पुस्तक का विमोचन डा. सी पी जोशी तथा डॉ. रुमा देवी तथा अन्य सभी अतिथि द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें : लंदन में ‘माणक’ राजस्थानी पत्रिका को मिला सम्मान