जयपुर। अनलॉक डाउन के बाद राजस्थान में किस प्रकार क्रिकेट एवं अन्य खेल चालू हो सके इस उद्देश्य से आज राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष एवं राज्य क्रिकेट के विकास हेतु कार्यरत राजीव खन्ना ने भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक जयपुर सर्कल अमिताभ चटर्जी से शिष्टाचार भेंट की।
राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने अमिताभ चटर्जी से राज्य में क्रिकेट सहित अन्य खेलों के विकास के लिए चर्चा की
इस अवसर पर खन्ना ने अमिताभ चटर्जी से राज्य में क्रिकेट सहित अन्य खेलों के विकास के लिए चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक अमिताभ चटर्जी ने राजीव खन्ना को आश्वस्त किया कि राज्य के खेल के विकास में भारतीय स्टेट बैंक सदैव अग्रणी रहेगा।
यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स को गेंदबाजी के टिप्स देंगे ईश सोढ़ी
गौरतलब है कि कोरोना प्रकोप के चलते आईपीएल 2020 के आयोजन पर फिलहाल अभी कोई फैसला होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, श्रीलंका और यूएई जैसे देशों ने आईपीलए करवाने का ऑफर अपने देशों में करवाने का ऑफर दे दिया है।
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जो स्थिति पैदा हुई है वो बोर्ड को लीग को यूएई या श्रीलंका ले जाने के लिए बीसीसीआइ्र इस पर विचार कर सकता है।
Profile of rajasthan royals
वर्ष | मैच | जीत | हार | बिना परिणाम | सफलता का प्रतिशत |
---|---|---|---|---|---|
2008 | 14 | 11 | 3 | 0 | 78.57% |
2009 | 14 | 6 | 7 | 1 | 46.15% |
2010 | 14 | 6 | 8 | 0 | 42.86% |
2011 | 14 | 6 | 7 | 1 | 46.15% |
2012 | 16 | 7 | 9 | 0 | 43.75% |
2013 | 16 | 10 | 6 | 0 | 62.50% |
2014 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% |
2015 | 14 | 6 | 6 | 2 | 50.00% |
2016 | सस्पेंड | ||||
2017 | सस्पेंड | ||||
2018 | 14 | 7 | 7 | 0 | 50.00% |
2019 | 13 | 5 | 7 | 1 | 38.46% |
कुल | 142 | 71 | 67 | 5 | 50.00% |