
जोधपुर। ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन तथा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के आव्हान पर रेल कर्मचारियों के जायज मांगों तथा रेलवे में एक्ट अप्रेंटिसों को रेलसेवा में समाहित करने पर शीघ्र निर्णय नहीं करने के विरोध में यूनियन कार्यालय से दो-दो की पंक्ति में मास्क पहन कर सोशल डिस्टेन्स की पालना करते हुए विशाल वाहन रैली निकालते हुए मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, जोधपुर पहुंच कर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सभा का आयोजन किया गया तथा मण्डल रेल प्रबन्धक महोदया श्री गीतिका पाण्डेय को रेलमंत्री के नाम 09 सूत्री मांगो का ज्ञापन दिया गया।
मण्डल सचिव कॉ. मनोज कुमार परिहार ने बताया कि वर्तमान सरकार पूर्णतया श्रमिक विरोधी है तथा इसकी कथनी व करनी में फर्क है। सरकार द्वारा कर्मचारियों की निम्नलिखित न्यायोचित मांगें नहीं मानने के लिए यूनियन को यह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा:-

(1) एक्ट अप्रेंटिस को रेल सेवा में समाहित करना। (2) नई पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना (3) रेलवे का निजीकरण नहीं करना (4) दिनांक 01/01/2021 तक कुल 11: महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की तीन किश्तों का भुगतान करना (5) बिना किसी वेतन सीमा से रात्री ड्यूटी भत्ते का भुगतान करना (6) रेल कर्मचारियों को पूर्व की भांति रेलवे पास की सुविधा प्रदान करना (7) एच.आर.एम.एस के माध्यम से शुरू किए गए विभिन्न मॉडलों को कर्मचारियों की हो रही परेशानियों को देखते हुए फिलहाल स्थगित करना (8) रेल कर्मचारियों की बोर्ड स्तर पर बकाया मांगों का समाधान शीघ्र करना (9) रेलवे यूनियन की मान्यता के चुनाव पुरानी मोडलीटीज के अनुसार शीघ्र करवाना। सरकार द्वारा समय रहते उपरोक्त मांगे नही मानने पर इससे भी बडा संघर्ष किया जायेगा।

सभा को कॉ. जसबीर सिंह चौधरी, सुनील टाक, जगदीश शर्मा, शरद जोशी, शंकर सिंह भाटी, नरेन्द्रजीत सिंह, रेलवे अप्रेन्टिस यूनियन के अध्यक्ष कॉ. सी.एम.वर्मा, सचिव हयात खान, नरेन्द्र राखेजा, साकिर, दिनेश जोशी, महेश नारायण, कपिल ने सभा को सम्बोधित करते हुए सभी को संगठित होकर सरकार से संघर्ष करने के लिए आव्हान किया। कॉ. परमानन्द गुर्जर ने सभा का संचालन किया। मण्डल अध्यक्ष कॉ. महेन्द्र व्यास ने सभा की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ यूनियन का संघर्ष निरन्तर जारी रखते हुए सबको संगठित होकर ज्यादा से ज्यादा संघर्ष में सम्मिलित होने का आव्हान किया।
यह भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद की जगह मल्लिाकर्जुन होंगे राज्यसभा में नए नेता प्रतिपक्ष
विरोध प्रदर्शन में कॉ. रामनिवास चौधरी, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह पंवार, अशोक सिंह मेडतिया, हनुमानदास वैष्णव, ज्योतिप्रकाश माथुर, कमलेश पुरोहित, महेन्द्र सिंह चारण, उदय कुमार पाण्डेय, अशोक शर्मा, रविन्द्र सिंह, मनीषा रामदेव, मनीषा सिसोदिया, सृष्टि निगम, प्रीति, राजेन्द्र वैष्णव, उपेन्द्र कुमार, विजेन्द्र प्रजापत, कमलकान्त पुनिया, विक्रम सिंह मांगलिया, हारून, विक्रम सिंह भाटी, ओमप्रकाश पंवार, जितेन्द्र गुर्जर, धर्माराम चौधरी, कालूराम चौधरी, जगदीश चौधरी, सुनील कल्ला, सादाब खान, शम्भू सिंह सोढा, ओमप्रकाश मीणा, एल.एन.मीणा, किशोरदान, बाबूलाल गुर्जर, विक्रम सिंह सिसोदया, भंवर सिंह दहिया, अरूण बिस्सा, हेम सिंह सहित शाखाओं के पदाधिकारियों, डेलीगेटों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।