रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा जीवन का सबसे मधुरतम क्षण : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य
जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अयोध्या। अयोध्या इतिहास रचने के बहुत करीब है। जिस दिन का सभी सनातनियों को अरसों से इंतजार था, वो दिन बस आने ही वाला है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में अब प्रभु विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं। आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का छठा दिन है। अब अस्थायी गर्भगृह में रामलला के दर्शन नहीं होंगे। अब 23 जनवरी से दोबारा दर्शन आरंभ होगा, लेकिन नवनिर्मित भव्य दिव्य राममंदिर में। वैकल्पिक गर्भगृह में विराजमान रामलला को नवर्निर्मित राममंदिर के गर्भगृह में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए स्वर्ण मंडित आधार तैयार किया गया है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य
जगद्गुरु रामभद्राचार्य

हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ की दस्तक, कोरोना से कई गुना खतरनाक

Advertisement