
एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया
जयपुर। जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन और राना के प्रेसिडेंट व जाने माने समाजसेवी प्रेम भंडारी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे सबसे पहले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। आपको बता दे कि सिन्हा बीती 6 सितंबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

वे 61 वर्ष के थे। बिहार के रहने वाले सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें 31 मई को सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले गुरुग्राम के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपीजी प्रधानमंत्री को निकटतम सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करती है।
मार्च 2016 में एसपीजी का प्रमुख नियुक्त किया गया
पुलिस महानिदेशक के पद और वेतनमान में 31 मई 2024 तक अनुबंध के आधार पर एसपीजी के प्रमुख के रूप में सेवा देने के लिए नामित किए गए सिन्हा को मार्च 2016 में इसका प्रमुख नियुक्त किया गया था। एसपीजी की स्थापना 1985 में की गई थी। वर्तमान में इसमें लगभग 3 हजार कर्मी हैं।
सिन्हा एक कुशल अधिकारी थे
उनके अलावा, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने भी दिवंगत एसपीजी निदेशक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, सिन्हा एक कुशल अधिकारी थे, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुकरणीय कदम उठाए। राज्य पुलिस ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
गृहनगर जोधपुर पहुंचे प्रेम भंडारी
यहां से प्रेम भंडारी सीधे गृहनगर जोधपुर पहुंचे और परिजनों और मित्रों से मुलाकात की। बाद में वे पत्नी के साथ कुलदेवी आशापुरा माता मंदिर पहुंचे और दर्शन कर धोक लगाई। इसके बाद वे अपने ईष्ट अगस्त्य ऋषि मंदिर भी गए। उनके साथ पूर्व बीएसएफ डीजी और राम जन्मभूमि सिक्योरिटी चीफ एडवाइजर केके शर्मा भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : ईआरसीपी पर गहलोत फिर करेंगे चर्चा, कैबिनेट की बैठक आज