रहीसी में शाहरुख-आमिर से कहीं आगे हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

घड़ी की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मुंबई। बॉलीवुड के सितारे अपनी बेहतरीन कलाकारी के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन कुछ एक्टर और एक्टे्रस ऐसे भी हैं, जिन्हें रहीसी से रहने के लिए जाने जाते हैं। इस फेहरिस्त में शाहरुख, आमिर, अक्षय, अमिताभ से लेकर कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। ये अपने कपड़ों से लेकर खान-पान पर पैसे को पानी की तरह बहाते हैं। इनकी रहीसी की बात यही नहीं रुकती। कुछ कलाकार तो ऐसे भी हैं बेशकीमती घड़ी पहनने के बेहद शौकीन हैं। आज इस हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कीमती घड़ी पहनते हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर किसी राजा-महाराजा की तरह जिंदगी जीते हैं। वह कपूर खानदार के बेटे हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास तीन महंगी घडिय़ां हैं, जिसमें पहली घड़ी एयुडमार्स पीगुएट रोया है, इसकी कीमत 14 लाख रुपए बताई जाती है। दूसरी घड़ी का नाम रेसेंस टाइप-१ है, जो 14.18 लाख रुपए की है। उनके पास रिचर्ड मिले आरएम 028 ऑटोमेटिक रोज गोल्ड डाइवर भी है, जो 1.12 करोड़ रुपए है।

सैफ अली खान

सैफ अली खान
सैफ अली खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब सैफ अली खान ने शुरू से अपनी लाइफ बेहद ही ठाठ के साथ जी है। 52 साल के सैफ आज भी महंगी चीजों का शौक रखते हैं। उनके पास एक से एक घड़ी है, जिसमे लेंज एंड सोहने लांगे और ग्रांड लांगे लुमिनस व्हाइट गोल्ड घड़ी भी शामिल है। इन दोनों घडिय़ों की कीमत लाखों में है। लांगे एंड सोहने लांगे इस घड़ी की कीमत 24.93 लाख रुपये है और ग्रांड लांगे लुमिनस की कीमत 14.40 लाख रुपए है।

आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान भी महंगी घडिय़ों का शौक रखते हैं। उनके पास वाचेरॉन कॉन्सटेंटिन ओवरसीज वल्र्ड टाइम नाम की एक स्पेशल घड़ी है, जिसका रंग सिल्वर और नीला है। इस घड़ी की खासियत है कि यह घड़ी 37 अलग अलग टाइम जोन बताती है। इसकी कीमत 27.80 लाख रुपए है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने गजब के फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से वह कई बार ट्रोल भी हुए हैं। उनके आउटफिट्स देख अक्सर लोगों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन जब आप उनकी महंगी घड़ी के बारे में सुनेंगे तब भी चौंक जाओगे। उनके पास फ्रंक मुलर वी 45 वैनगार्ड याचिंग रोज गोल्ड और डायमंड घड़ी है। इस घड़ी की कीमत 40 लाख रुपए है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान
शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है, जो करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं। अभिनेता के पास रोलेक्स की तीन महंगी अल्ट्रा प्रीमियम घडिय़ां हैं। उनकी दो घडिय़ां रोलेक्स डेटोना 116520 हैं। इस एक घड़ी की कीमत 8.51 लाख रुपए है। हालांकि, आज के वक्त में इन दोनों घडिय़ों की कीमत दोगुने से ज्यादा है। शाहरुख के पास तीसरी महंगी घड़ी रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना है, जिसकी कीमत 10.69 लाख रुपए है।

यह भी पढ़े : विश्व बैंक ने घटाई भारत की आर्थिक अनुमान वृद्धि दर, 6.5 फीसदी की