रणधीर कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हुए, कहा-चेंबूर वाले घर में बहुत अकेलापन महसूस करने लगा था

एक्टर रणधीर कपूर, जो अपने बांद्रा के नए घर में रहने लगे हैं, ने कहा कि वो अपने चेंबूर वाले घर में बहुत अकेलापन महसूस करने लगे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपने 3,000 वर्ग फुट में फैले हुए नए घर को पहले से ज्यादा आरामदायक महसूस करते हैं।

रणधीर ने शुक्रवार (3 जुलाई) को अपने नए घर में गृहप्रवेश की पूजा रखी, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, भाभी नीतू कपूर, भतीजी रिद्धिमा कपूर साहनी और भतीजा आधार जैन शामिल हुए थे।

रणधीर ने बातचीत के दौरान कहा, मैं यहां (नए घर) बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं पहले से और अधिक अकेला महसूस करने लगा था। यहां, मेरा परिवार बार-बार आ सकता है जैसे उन्होंने कुछ घंटे पहले किया था, यहां आज एक पूजा थी। वो आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे। यहां तक कि मेरे दोस्त भी खार और बांद्रा से पास में ही रहते हैं।

रणधीर से जब पूछा गया कि क्या वह चेंबूर का घर बेचेंगे, तब उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी भी खराब नहीं है। रणधीर कहते हैं, नहीं, हमारी हलत इतनी भी बुरी नहीं है। वो वैसे ही रहेगा जैसे कि यह एक बहुत बड़ा घर था और मैं वहां बिल्कुल अकेला था। रणधीर कपूर ने हाल ही में अपने भाई ऋ षि कपूर और राजीव कपूर को खो दिया है।

यह भी पढ़ें-भूषण कुमार ने सरोज खान के संघर्षों से भरी जिंदगी पर बायोपिक बनाने की घोषणा की