लंदन में रंगीलो फागण महोत्सव 30 को

रंगीलो फागण महोत्सव
रंगीलो फागण महोत्सव

जयपुर। राजस्थान टेरिटेबल ट्रस्ट, यूके की 75वीं वर्षगांठ पर आगामी 30 मार्च को रंगीलो फागण महोत्सव मनाया जाएगा। लंदन के फेफथम के तूदोर पार्क में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी भाग लेंगे। होली महोत्सव के दौरान रंग-गुलाल की होली खेली जाएगी। गेर और घूमर होगा। गायन प्रस्तुति होगी। राजस्थान की संस्कृति की झलक दिखाने वाली स्टॉल्स भी लगेंगी। नृत्य विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर राजस्थानी भाषा की एकमात्र पारिवारिक पत्रिका माणक भी है।

रंगीलो फागण महोत्सव
रंगीलो फागण महोत्सव

यह भी पढ़ें : राज्य के विद्युत निगमों एवं केन्द्रीय उपक्रमों के मध्य एमओयू-पीपीए