
भाजपा के एक विधायक के खिलाफ राजस्थान के उदयपुर में एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। इस मामले में महिला ने गोगुन्दा से विधायक प्रताप लाल भील के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है।
महिला ने विधायक के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में उसकी मुलाकात भाजपा विधायक प्रताप लाल भील से हुई थी। उस समय जान पहचान हुई तो विधायक ने मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद विधायक उसे शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला ने यह भी बताया कि विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट और नीमच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद विधायक शादी से मुकर गया। इसके बाद वह केस को लेकर आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिकायतकर्ता महिला पहले से शादीशुदा है।
यह भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च को बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बना रही