बारिश के मौसम में दही खाने से सेहत बिगडऩे की बात सही या गलत जानने के लिए पढ़ें यह खबर

बारिश में दही खाने के नुकसान
बारिश में दही खाने के नुकसान

भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है और बारिश का दौर शुरू हो गया है. गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आती है, लेकिन इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बरसात में स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. गर्मी और बारिश के मौसम में लोग दही खाना खूब पसंद करते हैं। खाने में दही न हो, तो स्वाद अधूरा रह जाता है. अधिकतर लोगों को लगता है दही ठंडा होता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि बारिश के मौसम में दही का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए। आयुर्वेद में दही को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई गई हैं, जिनके बारे में सभी को जान लेना चाहिए।

मिथक : मानसून के मौसम में दही खाने से सर्दी हो सकती है।

बारिश में दही खाने के नुकसान
बारिश में दही खाने के नुकसान

तथ्य : बरसात के मौसम में दही खाना आपके पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक गुण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों को रोकने में मदद करते हैं। आप अपनी डाइट में सीमित मात्रा में ही दही शामिल करें।

मिथक : बारिश के मौसम में दही पचाना मुश्किल होता है।

बारिश में दही खाने के नुकसान
बारिश में दही खाने के नुकसान

तथ्य : दही में मौजूद प्रोटीन दूध की तुलना में आसानी से पच सकता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन के लिए लाभदायक है।

मिथक : स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों को सर्दी हो सकती है।

तथ्य : दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। ये पेट से जुड़ी समस्या कब्ज या दस्त से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इससे मां और बच्चे को सर्दी-जुकाम नहीं होती है। लेकिन खाने में दही सीमित मात्रा में ही शामिल करें।

मिथक 4 : प्रेग्नेंसी में दही से परहेज करना चाहिए।

तथ्य : गर्भवती महिलाएं अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहती हैं। इसलिए, उन्हें दिन में कम से कम एक बार अपनी डाइट में दही जरूर लेना चाहिए। इसका मुख्य जीवाणु घटक, लैक्टोबैसिलस एसिडोफिलस आंत की स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

मिथक 5 : दही खाने से बढ़ता है वजन।

तथ्य : अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में टोंड और स्किम्ड मिल्क दही ले सकते हैं। ये मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। दही कैल्शियम, विटामिन डी, पोटेशियम और प्रोटीन से भी भरपूर होता है । जो आपके सेहत को बढ़ावा देता है।

मिथक 6 : मानसून में बच्चों को दही नहीं खिलाना चाहिए।

तथ्य: दही खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और भी कई परेशानियां दूर होती हैं। इसलिए बच्चों को दही जरूर खिलाएं। इसके अलावा आप उन्हें फल और सब्जियां भी दे सकते हैं। साल का कोई भी मौसम हो बिना किसी हिचकिचाहट के हर दिन दही खा सकते हैं। यह इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ पाचन को ठीक रखता है।

यह भी पढ़ें : सी20 शिखर सम्मेलन का आगाज 29 जुलाई को जयपुर में