रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए, सच सामने आ जाएगा : नीरज कुमार

फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और विधायक नीरज कुमार बबलू ने मांग की है कि पुलिस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करे। सच सामने आ जाएगा। नीरज ने कहा कि एफआईआर में लगाए गए आरोप की जांच की जाए। सभी आरोप सही हैं। मुझे लगता है कि रिया चक्रवर्ती पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे सही हैं। रिया से सुशांत का पहले से संबंध रहा है। रिया ने फ्रॉड किया है। इसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए। उसने सुशांत के साथ धोखाधड़ी की, उसे बरगलाने का काम किया। ये तमाम आरोप हैं।

यह भी पढ़ें-द कपिल शर्मा शो की 1 अगस्त से हो रही है वापसी, सेट पर मनाया सोनू सूद का जन्मदिन

पटना पुलिस मुंबई गई हुई है और उसकी जांच कर रही है। हम चाहेंगे कि मुंबई पुलिस मदद करे। जांच कर कार्रवाई की जाए। हमलोग चाहते हैं कि इसपर अविलंब कार्रवाई हो। जो भी आरोप लगाए गए हैं उसपर कार्रवाई होनी चाहिए। पैसा अकाउंट से निकाला गया यह सच्चाई है। इसे बैंक डिटेल में देखा जा सकता है। यह तो डॉक्यूमेंटेड पू्रफ है। देख लिया जाए। रिया की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा।