दिल्ली से हार के बाद रोहित को लगा झटका, स्लो ओवर रेट के कारण लगा 12 लाख रूपये का जुर्माना

50

इंडियन प्रीमियर लीग मंगलवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 6 विकेट से हरा दिया। हार के अलावा कप्तान रोहित शर्मा को एक और झटका लगा।

रोहित पर 12 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के लिए लगाया गया। मुंबई की टीम तय समय सीमा के अंदर पूरे ओवर नहीं फेंक सकी। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई को पहली बार कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया गया।

नियम के मुताबिक, अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। इससे पहले नियम था कि 20वां ओवर 90 मिनट में शुरू किया जाए लेकिन अब डेढ़ घंटे के अंदर हर हाल में निर्धारित 20 ओवर खत्म करने होते हैं।

90 मिनट में टीमों को ढाई-ढाई मिनट के दो टाइम आउट मिलते हैं। मतलब टीमों को 85 मिनट में कुल 20 ओवर फेंकने होते हैं। इस हिसाब से एक घंटे में हर टीम को 14.11 ओवर फेंकने होते हैं।

यह भी पढ़ें-दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया