विकसित भारत, समृद्ध राजस्थान के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : कर्नल राज्यवर्धन

कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन

विकसित राजस्थान बनाने के संकल्प के साथ पत्रकारों संग कर्नल राज्यवर्धन की चाय पे चर्चा

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ कृतसंकल्पित हैं। विकसित भारत के निर्माण में राजस्थान के जन-जन की अग्रणी भूमिका रहे, इसके लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ निरंतर प्रयासरत हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ मीडिया के साथियों के संग स्नेहिल भेंटकर चाय पे चर्चा की। सभी ने राजस्थान को सुरक्षित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने हेतु अपने-अपने प्रेरक विचार साझा किए।

कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र के समुचित संचालन में मीडिया अपरिहार्य भूमिका निभाता है। आज की राजनीति और बड़े पैमाने पर समाज में, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता की सुरक्षा के लिए मीडिया की अग्रणी भूमिका अति आवश्यक है। मीडिया की विश्वसनीयता जनता के सरोकारों और जन विश्वास पर ही टिके होते हैं।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजस्थान प्रवास पर— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया भावभरा स्वागत