
नई दिल्ली । रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित 2025 हंटर 350 बाइक को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.50 लाख रखी गई है। यह अपडेटेड मॉडल नए रंगों, बेहतर फीचर्स और एडवांस्ड एर्गोनॉमिक्स के साथ आया है। ग्राहक इसे रॉयल एनफील्ड के शोरूम्स और ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं।
नए कलर्स और वेरिएंट्स:
2025 हंटर 350 अब तीन नए रंगों में उपलब्ध है: रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड। पहले से मौजूद रंगों में रेबेल ब्लू, डैपर ग्रे और फैक्ट्री ब्लैक शामिल हैं।
तीन वेरिएंट्स की कीमतें:
• बेस (फैक्ट्री ब्लैक): ₹1,49,900
• मिड (रियो व्हाइट, डैपर ग्रे): ₹1,76,750
• टॉप (टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड, रेबेल ब्लू): ₹1,81,750
इंजन और परफॉर्मेंस:
नई हंटर 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी मौजूद है।
चेसिस और सस्पेंशन:
मोटरसाइकिल को ट्विन डाउंट्यूब स्पाइन फ्रेम पर बनाया गया है।
• सामने: 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क
• पीछे: ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स (6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड)