संजीव डी.एल.एड. पुस्तकें बाजार में उपलब्ध

जयपुर। प्री-डी.एल.एड. परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 9 जून, 2021 से प्रारम्भ हो गई है तथा परीक्षा तिथि 30 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में सीमित सीटों पर लाखों परीक्षार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। संजीव प्रकाशन ने प्री-डी.एल.एड. में परीक्षार्थियों की सफलता हेतु संजीव डी.एल.एड. पुस्तकों का प्रकाशन किया है। संजीव डी.एल.एड. सामान्य की पुस्तक के साथ 2011 से 2020 तक के हल प्रश्न-पत्रों की पुस्तिका नि:शुल्क दी जा रही है। प्री-डी.एल.एड. में संस्कृत विषय लेने वालों के लिए संजीव डी.एल.एड. संस्कृत पुस्तक का अलग से प्रकाशन किया गया है। इन पुस्तकों की सबसे बड़ी विशेषता है कि पाठ्यक्रम के सभी बिन्दुओं पर विस्तृत नोट्स दिए हैं साथ ही सभी विषयों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का विशाल संग्र्रह दिया गया है।

मानसिक योग्यता के प्रश्नों की व्याख्या भी दी गई है। पुस्तक में प्री-डी.एल.एड. परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्य सामग्री दी गई है। संजीव रीट की पुस्तकें भी परीक्षार्थियों में तेजी से लोकप्रिय हुई हैं। रीट की परीक्षा तिथि आगे बढऩे से परीक्षार्थियों में संजीव रीट पुस्तकों की मांग तेजी से बढ़ी है।संजीव रीट पुस्तकें पूरी तरह पाठ्यक्रम पर आधारित एवं पाठ्यक्रम के क्रम में हैं। संजीव प्रकाशन ने परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रीट भाषा विषय के लिए दोनों लेवल के लिए हिन्दी, संस्कृत एवं अंग्रेजी की पुस्तकें अलग अलग तथा साथ ही सम्मिलित रूप से भी प्रकाशित की हैं जिन्हें परीक्षार्थी अपनी आवश्यकतानुसार खरीद सकते हैं।

संजीव रीट पुस्तकों की बड़ी विशेषता यह है कि इसमें प्रत्येक टॉपिक पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का विशाल संग्रह दिया गया है जिससे परीक्षार्थी को अलग से वस्तु निष्ठ प्रश्नों की पुस्तक खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। संजीव रीट पुस्तकों में गत वर्षों के प्रश्न-पत्र हल सहित दिए गए हैं। संजीव डी.एल.एड. व संजीव रीट पुस्तकों में सफलता हेतु आवश्यक सम्पूर्ण सामग्री का समावेश किया गया है।