गर्लफ्रेंड की लाश को फ्रिज में रख रचाई दूसरी शादी, आरोपी गिरफ्तार, निक्की के पिता ने कि आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग

nikki-yadav murder case

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में निक्की यादव मर्डर केस में अब बड़े खुलासे होना शुरू हो गए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शादी को लेकर निक्की और साहिल गहलोत का 9 फरवरी की शाम को कार में झगड़ा हुआ था। बात इतनी बिगड़ गई की गुस्साए साहिल ने कश्मीरी गेट स्थित ISBT पर मोबाइल चार्जर के केबल से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद 35 किमी दूर मित्रांव गांव पहुंचा।

साहिल ने यहां अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया। इसके बाद घरवालों के कहने पर 10 फरवरी को दूसरी लड़की से शादी कर ली। सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद वह लाश को ठिकाने लगाने वाला था, लेकिन लाश को ठिकाने लगा पाता इससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपी साहिल को मंगलवार को अरेस्ट कर लिया। कोर्ट ने मंगलवार को ही उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, आज दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में निक्की का पोस्टमॉर्टम होगा।

पिता को शिनाख्त के बाद पता चला बेटी की हत्या हुई
निक्की के पिता सुनील यादव ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही निक्की घर आई थी। वह 3-4 दिन रुकी थी, तब न तो वह किसी टेंशन में थी न ही उसने साहिल गहलोत के बारे में किसी से कुछ बताया था। पिता को बेटी की मौत का पता तब चला जब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उन्हें फोन किया। सुनील यादव ने आरोपी साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है।

साहिल ने किया गुनाह कबूल

पुलिस पूछताछ में साहिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी निक्की से मुलाकात 2018 में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। बाद में ये प्यार में बदल गई। निक्की और साहिल ने फरवरी 2018 में ग्रेटर नोएडा के एक ही कॉलेज में एडमिशन लिया और लिव इन में रहने लगे।

Advertisement