मोदी मंत्रिमंडल के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद

वेद पाठी बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक
वेद पाठी बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

वेद पाठी बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक, आत्मनिर्भर भारत – विकसित भारत’ के निर्माण के लिए योगदान का संकल्प

वाराणसी। मोदी मंत्रिमंडल की सफलता के लिए नमामि गंगे ने महर्षि योगी विद्याश्रम के वेदपाठी बटुकों के साथ सिंधिया घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत के निर्माण और 140 करोड़ परिवारिजन की सेवा के लिए संकल्पित मोदी सरकार के लिए मां गंगा की आरती उतारी गई। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लेकर मां गंगा की आराधना की गई। वेदपाठी बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच मोदी मंत्रिमंडल का अभिनंदन किया।

मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्धि की और बढ़ा: राजेश शुक्ला

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार,अमृतकाल के सारथी नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण के अवसर पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने आर्थिक विकास,सामाजिक कल्याण और तकनीकी प्रगति पर जोर देने वाली अनेकों आर्थिक और सामाजिक योजनाओं की शुरुआत की। जिनसे विकास को गति मिल रही है। भारत समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महर्षि योगी विद्याश्रम के प्रभारी सीमंत केसरी स्वाइं,सुनील श्रीवास्तव, वेदपाठी बटुक शुभम शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, सोहन पाठक, अनुराग दुबे, आशुतोष पांडेय आदि ने भागीदारी की।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी किया मां गंगा का पूजन

इसी क्रम में दशाश्वमेध घाट पर सामाजिक संस्था वंदे मातरम, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की सफलता के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अगुवाई अनूप जायसवाल ने की।

यह भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट में होंगे 55 मंत्री!