टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में सीनियर एक्ट्रेस तरला जोशी का निधन

पॉपुलर टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है में बड़ी बीजी का रो प्ले करने वालीं सीनियर एक्ट्रेस तरला जोशी का निधन हो गया है।

शो में तरला की को-स्टार रहीं निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी है। उनके निधन की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सभी सेलेब्स और उनके फैंस पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

निया शर्मा ने उनके साथ की कई फोटो शेयर कर लिखा, आरआईपी बड़ी बीजी आप हमेशा याद आएंगी। तरला जी आप हमेशा हमारी बड़ी बीजी रहेंगी। एक हजारों में मेरी बहना है में निया शर्मा ने मानवी का लीड रोल प्ले किया था।

साराभाई वर्सेज साराभाई और बंदिनी जैसे कई टीवी शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय तरला जोशी ने शनिवार को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-दिलीप कुमार की हालत स्थिर, सायरा बनो ने सोशल मीडिया पर बताया 2 से 3 दिन में घर वापस लौटेंगे