
नई दिल्ली। दिनभर उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। इसके विपरीत स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर बढ़त के साथ और 19 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 131.05 अंक की मजबूती के साथ 83,540.74 अंक के स्तर पर खुला। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 440.40 अंक की मजबूती के साथ 83,850.09 अंक तक पहुंचा।
दूसरी ओर, बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 660 अंक से अधिक का गोता लगा कर 222.95 अंक की कमजोरी के साथ 83,186.74 अंक तक गिर भी गया। दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 170.22 अंक की गिरावट के साथ 83,239.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ।