गौ वंश संवर्धन, संरक्षण एवं दुर्घटना से बचाव के लिए शौर्य फाउंडेशन का अभिनव अभियान शुरू

शौर्य फाउंडेशन
शौर्य फाउंडेशन

जयपुर। जयपुर शहर में विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था शौर्य फाउंडेशन द्वारा गौ वंश एवं अन्य निरीह पशुओं को रात्रि में दुर्घटनाओं से बचाने हेतु गौ वंश के गले में जीवन रक्षक प्रकाश परावर्ती (रिफ्लेक्शन) बैंड बांधने के एक अभिनव अभियान की शुरुआत की। फाउंडेशन के मार्गदर्शक पूर्व राज्यमंत्री और समाजसेवी राजीव अरोड़ा ने अभियान की शुरुआत करते हुए फाउंडेशन के नीरज चतुर्वेदी को इस अनूठे अभियान के लिए साधुवाद देते हुए कहा इस तेजी से भागते हुए युग में रात्रि में प्रकाश के अभाव में वाहन से पशुधन और जन सामान्य दोनों को अमूल्य क्षति से बचाने हेतु इस तरह के प्रकाश परावर्ती जीवन रक्षक बैंड बेहद कारगर एवं बहुउपयोगी तरीका है। राजीव अरोड़ा ने कहा वे सभी सामाजिक संस्थाओं और समाज सेवियों से अनुरोध करते है इस अभियान का हिस्सा बनते हुए इसके सहयोगी बने ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके।