
जोधपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जालोर के निकटवर्ती महेशपुरा गांव में निजी बस में करंट प्रवाहित होने से घटित हृदय विदारक घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है।
जालौर में जैन तीर्थयात्रियों की बस का बिजली तार के संपर्क में आकर दुर्घटनाग्रस्त होने पर कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) January 17, 2021
मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। प्रभु घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं!#Rajasthan
जैन तीर्थयात्रियों से भरी बस के बिजली की लाइन के संपर्क में आ जाने के कारण दिवंगत हुई आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर सभी घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं।