शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, ज्योतिरादित्य समर्थकों को मिली तरजीह

Shivraj cabinet expanded, 28 ministers sworn in
Shivraj cabinet expanded, 28 ministers sworn in

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा थी। मंत्री मंडल विस्तार में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को खास तरजीह दी गई है। सिंधिया के करीब दर्जनभर समर्थक नेताओं को मंत्री बनाया गया है। कुल 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य के समर्थक को तरजीह मिली है जो कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में आए थे

गोपाल भार्गव, हरसूद सीट से विधायक विजय शाह, मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा पन्ना से बीजेपी विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। नरेला सीट से विधायक विश्वास सांरग ने मंत्री पद की शपथ ली। सुमावली सीट से पूर्व विधायक एंदल सिंह कसाना ने विधायक पद की शपथ ली। कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में आईं इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली।

प्रेम सिंह पटेल, जायद सीट से बीजेपी विधायक ओम प्रकाश सकलेचा, महू सीट से विधायक ऊषा ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा भिंड जिले की अटेर सीट से विधायक अरविंद सिंह भदौरिया ने मंत्री पद की शपथ ली। मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राज्यवद्र्धन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश आयुष विभाग का दावा, आयुर्वेदिक काढ़े से हार रहा है कोरोना

भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, राम खेलावन पटेल, रामकिशोर ने ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। ब्रजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। आखिर में ओपीएस भदौरिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement