अंबानी परिवार में आया नन्हा मेहमान, श्लोका अंबानी ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई। देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी।

पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के टॉय ब्रांड हेमली का अधिग्रहण किया था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इक_ा कर रहे थे।