
मुंबई। हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से चार चांद लगाने वाले वयोवृद्ध अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार की देर शाम एक निजी अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीराम लागू अधिक उम्र होने के कारण कई तरह के रोगों से पीडि़त थे।
उन्होंने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से हिंदी फिल्म जगत शोक में है। उनके निधन पर बॉलीवुड के कलाकारों सहित देशभर की हस्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। डॉ. श्रीराम लागू स्वयं ईएनटी सर्जन थे। उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में बुर्जुग किरदारों को जीवंत किया। वह मराठी रंगमंच पर भी दशकों सक्रिय रहे।