रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम कलानी का निधन

ramayana-sugriva रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन
ramayana-sugriva रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन

रामायण सीरियल में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी का पिंजौर में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

रामायण जैसे धार्मिक सीरियल ने 30 साल पहले कामयाबी के ऐतिहासिक आयाम स्थापित किए थे। रामायण के सभी कालाकारों को काफी लोकप्रियता हासिल थी।

रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करके उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की है। अरुण गोविल ने लिखा, श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।

रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन

उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी. एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति. उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे। अरुण गोविल के इस ट्वीट पर फैन्स ने भी ढेरों ट्वीट किए हैं।

रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम कलानी

यह भी पढ़ें-रामायण के राम जुड़े ट्विटर से, यह है पहला ट्वीट

रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्वीट करके श्याम सुंदर की आत्मा की शांति की कामना की है।

सुनील ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा, हमारे सह कलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

ईश्वर उनके परिवार को दुख के समय में संभलने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे। सुनील के फैन्स ने भी श्याम की आत्मा की शांति की कामना की है।