दुबई जा रही फ्लाइट में उड़ान से पहले निकला धुआं, यात्रियों में हडक़ंप

दुबई फ्लाइट
दुबई फ्लाइट

नई दिल्ली। हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले विमान के पंखों से धुआं निकलने का मामला सामने आया है। इससे यात्रियों में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस वजह से फ्लाइट देरी से उड़ सकी। घटना मंगलवार रात की है। विमान से 280 यात्री दुबई जा रहे थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे विमान के चालक दल ने धुआं निकलने की जानकारी दी। धुआं पंखों के पास से निकल रहा था। विमान में कुल 280 यात्री थे। तुरंत तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने विमान की गहन जांच की।

दमकल की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंचीं

दुबई फ्लाइट
दुबई फ्लाइट

अधिकारियों के मुताबिक धुआं 10 मिनट बाद ही निकलना बंद हो गया। दमकल की गाडिय़ों को भी तुरंत मौके पर भेजा गया। उड़ान से कुछ समय पहले धुआं निकलने से यात्रियों में हडक़ंप मचा रहा। अधिकारियों ने धुआं निकलने की वजह नहीं बताई।

यह भी पढ़ें : नहीं रूक रहा इजरायल, भीषण हमले में 500 की मौत