स्वाद से भरी रसीली लीची के इतने औषधीय फायदे

लीची खाने के फायदे
लीची खाने के फायदे

गर्मी के मौसम में आम की तरह लोगों को लीची का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। गोल-गोल रसीली, मीठी लीची कई गुणों से भरपूर होती है। सोपबेरी फैमिली से आने वाली लीची में कई पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन सी, बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि होते हैं। साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, पॉलीफेनोलिक कम्पाउंड्स भी होते हैं। आइए, जानते हैं लीची खाने के सेहत पर क्या-क्या फायदे होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

लीची खाने के फायदे
लीची खाने के फायदे

लीची में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये बॉडी को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं। लीची को खाने से आपको हेल्दी रहने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। खुद को मौसमी बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो आप लीची खा सकते हैं।

बीपी

लीची खाने से बीपी भी कंट्रोल में रहता है। लीची में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, इसलिए ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप लीची भी खा सकते हैं।

पाचन के लिए

लीची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। लीची पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करती है। इससे आपको एसिडिटी की परेशानी से राहत मिलती है।

इम्युनिटी के लिए

लीची में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इससे इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। ये इम्युनिटी बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने पर आप खुद को मौसमी संक्रमण से भी बचा पाते हैं।

हेल्दी स्किन और हेयर

लीची खाने से आपके बाल और स्किन भी हेल्दी बनी रहती है। इसमें विटामिन ई होता है। इससे आप त्वचा को सनबर्न और जलन से बचा पाते हैं। लीची में कॉपर भी होता है। इससे बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है, इसलिए आप हेल्दी स्किन और हेयर के लिए रोजाना लीची भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कोल्ड कॉफी न बन जाए कोल्ड वॉर, गर्मी से राहत की जगह न कर दे नुकसान