सोनिया गांधी ने दिया राजनीति से संन्यास का संकेत, बोलीं.. मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ हो सकती है समाप्त

sonia gandhi 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। महाधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को अपने भाषण के दौरान पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से सन्यास लेने के संकेत दे दिए है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, हम वह वाहन हैं जिसके माध्यम से भारत के लोग सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लिए लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को प्रतिबिंबित करते हैं। आगे की राह आसान नहीं है, लेकिन जीत हमारी होगी।

कांग्रेस में एक जमीनी कार्यकर्ता से सर्वोच्च पद तक की खड़गे की यात्रा भारत के उन आदर्शों को दर्शाती है जिसके लिए हमारा स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया था और हमारे संविधान के मूल्य। यह आंतरिक लोकतंत्र की हमारी समृद्ध और अद्वितीय परंपरा को जारी रखता है।