
विधानसभा ने किया है आलेख संचयिका का प्रकाशन
जलतेदीप, जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यहां विधान सभा में आलेख संचयिका का विमोचन किया। इसका प्रकाशन राजस्थान विधान सभा द्वारा किया गया है।
इस मासिक प्रकाशन में विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तात्कालिक विषयों से सम्बन्धित चयनित आलेखों का समावेश किया गया है। राजस्थान विधान सभा के सदस्यों के सन्दर्भ के लिए यह नवाचार किया गया है। विधायकों को संचयिका ई-मेल तथा वाट्सएप के माध्यम से भिजवाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
मासिक आलेख संचयिका में संसद, विधान सभा, राजनीति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा संस्कृति और प्रशासनिक व्यवस्था ओं से संबंधित आलेखों का समावेश किया जाएगा। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा और प्रमुख शोध एवं सन्दर्भ अधिकारी विनोद मिश्रा उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:इस बार ‘तीज के रंग राजस्थान के संग’ थीम पर आयोजित होगा तीज महोत्सव