
जयपुर। पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान स्टेट एक्स सर्विसेज़ लीग, जयपुर के द्वारा एक विशेष पेंशन समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोविड-19 के प्रोटोकाॅल्स को ध्यान में रखते हुऐ यह शिविर शुक्रवार, 19 मार्च 2021 को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे, गौरव सैनानी कल्याण भवन, सवाई जयसिंह हॉईवे, बनीपार्क, जयपुर में आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में पेंशन मामलो में निपुण कर्मचारियों द्वारा पेंशन धारकों/ फैमिली पेन्शन धारकों के कागजातों की जांच कर उनके समाधानों के लिए उचित कार्यवाही की जायेगी।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ब्रिगेडियर भगवान सिंह, सेना मेडल** (सेनि), अध्यक्ष, राजस्थान स्टेट एक्स सर्विसेज लीग ने कहा, ‘‘पूर्व सैनिको व फ़ैमिली पेंशन धारकों को कई बार अपनी अधिकारिक पेंशन के बारे में पूर्ण ज्ञान नही होता है या फिर उनको यह भी नही पता होता है कि क्या वह पेंशन सही है या नहीं। पूर्ण जानकारी के अभाव में उन्हें सही पेंशन नही मिलती, जिसके चलते वह अपने पूर्ण हितों से वंचित रह जाते है। इन सभी समस्याओं के निवारण हेतु हम इस विशेष शिविर का आयोजन कर रहे है।’’
पेंशन संबंधित समस्याओं के लिए पेंशनधारी पूर्व सैनिक या उनके परिवारजन सभी आवश्यक कागजात गौरव सैनानी कल्याण भवन, सवाई जयसिंह हॉईवे, बनीपार्क, जयपुर के कार्यालय में 10 मार्च, 2021 तक भेज सकते है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी हेतु कैप्टन झाझड़ा से 0141-2209870 या 9784299041 पर संपर्क किया जा सकता हैं। यदि कोई इस शिविर में नहीं उपस्थित होना चाहता है तो भी वह अपने कागज़ात कार्यालय में भिजवा सकते है, उनको डाक से सूचित किया जायेगा।